Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  मुआवजा के लिए एनएचआई सड़क के चौड़ीकरण का काम रोका

Maithan : मैथन (Maithan)   मैथन संजय चौक स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुखिया मनोज राउत के नेतृत्व में 10 मार्च शुक्रवार की सुबह नौ बजे से एनएचआई का सड़क चौड़ीकरण का काम बंद करा दिया. लोग आक्रोशित थे और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. कॉलोनी के लोगों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए छह वर्ष पहले उनके घर तोड़े गए, जबकि आजतक मुआवजा नहीं मिला. मुआवजा के लिए भटक रहे हैं. तीन माह पहले भी मुआवजे की मांग को लेकर एनएचआई सड़क का चौड़ीकरण बंद कराया था. उस समय जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा. परंतु मुआवजा नहीं मिला. ग्रामीणों ने कहा कि डीएलओ ने जो मुआवजा सूची बनाई है, उसमें फर्जी लोगों का नाम दर्ज है.  जिनके घर तोड़े गए, वैसे कई लोगों के नाम सूची से गायब हैं. कहा कि मुआवजा के लिए प्रखंड से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक चक्कर लगाकर थक चुके हैं, मगर कहीं से न्याय नहीं मिला. विवश होकर सड़क चौड़ीकरण का काम अनिश्चित काल के लिए बंद करना पड़ा. इधर एनएचआई अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों के घर, जमीन आदि की मुआवजा राशि जिला प्रशासन के पास जमा करा दी गई है. अब जिला प्रशासन को भुगतान करना है. इस मौके पर सपन टुडू, गोपाल टुडू, सुहागी मुर्मू, पिंकी सोरेन, पार्वती सोरेन, सुबल सिंह, नरेश बाउरी, लखीराम, कालीदास मुर्मू, दुर्गाचरण मुर्मू आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही