Search

 
 
 

धनबाद :  दिन में दिखा रात का नजारा, बारिश ने किया जनजीवन अस्त व्यस्त

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में 4 सितंबर को दोपहर बाद तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में घने काले बादल छा गए. बादल इतने घने थे कि दिन में ही रात का नजारा देखने को मिला. सड़क पर चलने वाले वाहन हेडलाइट जला कर चलने को मजबूर हो गए. लगभग एक घंटे तक जिले में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे शहर की कई सड़कों पर पानी लग गया. शहर के निचले इलाकों के मोहल्लों में रहने वाले लोग जल जमाव से परेशान हो गए. जयप्रकाश नगर, ग्रेवाल कॉलोनी, पंडित क्लिनिक रोड, हाउसिंग कॉलोनी के जनता मार्केट के समीप जल जमाव हो गया. इसके अलावा पुलिस लाइन, भुइफोड़ मंदिर के समीप सहित कई स्थानों की सड़क पर पानी से राहगीरों व वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई. बादल छंटने और बारिश समाप्त होने के तुरंत बाद धूप खिल गई.

  राज्य में सबसे अधिक वर्षा गिरिडीह में हुई

मौसम विभाग की 4 सितंबर की दोपहर एक बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक वर्षा गिरिडीह के पालगंज में 65 मिलीमीटर दर्ज की गई. इसी दौरान धनबाद जिले के मैथन में 11, पंचेत में 3.6, पुटकी में 2.8 पपुनकी में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. 4 सितंबर को दोपहर बाद का आंकड़ा जोड़ने पर यह और बढ़ जाएगा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 5 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन व वज्रपात की आशंका है. 10 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के व मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल संभावना है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-procession-taken-out-demanding-hanging-of-ankitas-killers/">धनबाद:

अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर निकाला जुलूस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही