Search

 
 
 

धनबाद : बेटी को जन्म देने की सजा आठ साल से भुगत रही है शिवलीबाड़ी की निखत परवीन

 
Maithan (Dhanbad) : शिवलीबाड़ी रहमत नगर की रहने वाली निखत परवीन आठ साल से न्याय का इंतजार कर रही है. वह न्याय की आस में मायूस हो चुकी है. गरीब परिवार आलम खान की इकलौती बेटी निखत ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी जिंदगी एक सवाल बनकर रह जायेगी. अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाते सुनाते वह फफक फफक कर रोने लगी. कहा कि बराकर मनबड़िया (पश्चिम बंगाल) के उस्मान खान के बेटे इरफान खान के साथ वर्ष 2015 में दान दहेज के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से उसकी शादी हुई. एक साल बाद उसे एक बेटी हुई. बेटी पैदा होते ही पति का नफरत शुरू हो गया. मायके से एक लाख रूपये लाने को कहा.

एक लाख लाने में असमर्थता जतायी तो शुरू हुई प्रताड़ना

पिता की गरीबी की हालत को देखते हुए निखत ने एक लाख लाने में असमर्थता जतायी. इसके बाद से पति व ससुराल वालों का जुल्म बढ़ गया. उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू हो गयी. समाज में कई बार बैठक हुई. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अंततः उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा. दहेज के लिये प्रताड़ित करने के मामले में पति को जेल जाना पड़ा. लेकिन बड़ी चालाकी से यह कहकर उसने बेल ले ली कि अब वो ऐसा नहीं करेगा और मुझे ठीक ठाक से रखेगा. लेकिन उसने ऐसा कुछ नहीं किया. ससुराल ले जाने के बजाय दूसरी शादी कर ली. फिर कोर्ट में मेंटनेंस का केस किया. मेंटनेंस के लिए कोर्ट से ऑर्डर भी आ गया. लेकिन उसने कोर्ट के आदेश को धत्ता बताते हुए मेंटनेंस भी नहीं दिया. कोर्ट में तारीख पर तारीख पड़ रही है, पर वह कोर्ट में भी उपस्थित नहीं हो रहा है. एक बच्ची है, जो आठ साल की हो गयी है. उसकी पढ़ाई और जीवन यापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-acb-arrested-ci-and-amin-who-demanded-bribe-in-the-name-of-offering-plot-in-register-2/">रांची:

पंजी 2 में प्लॉट चढ़ाने के नाम पर घूस मांगने वाले CI और अमीन को ACB ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही