Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बरवाअड्डा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ शुरू

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के बरवाअड्डा स्थित कल्याणपुर में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महारुद्र यज्ञ 20 मई शनिवार को कलश यात्रा के साथ आरंभ हो गया. कलशयात्रा में भारी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लिये चल रही थी. कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से गांव का भ्रमण करती हुई जोरिया नदी पहुंची, जहां से जल भर कर  वापस शिव मंदिर प्रांगण आ गई. कलश यात्रा में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी भी समर्थकों के साथ शामिल हुईं. आयोजन समिति के जीतु महतो ने बताया कि बरवाअड्डा के कल्याणपुर में ग्रामीणों की मदद से पिछले 13 वर्षों से  यज्ञ का भव्य आयोजन होता रहा है. नौ दिनों तक यज्ञ में पूजा पाठ के साथ रात्रि में भजन-कीर्तन होता है. यज्ञ में चार गांवों के लोग  सहयोग करते हैं. यज्ञ के अंतिम दिन महाभंडारा का आयोजन होता है, जिसमें पंद्रह हजार से अधिक भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं. यज्ञ में नन्दकिशोर महतो पुजारी, शुकर महतो , बृजनंदन महतो, शंकर महतो, बलदेव महतो, गोपाल महतो बलीराम प्रसाद, प्रेम महतो, नागेश्वर महतो, दिनेश रवानी, सुजीत रवानी, बुधन रजवार, राजकुमार साव आदि योगदान कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही