Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: ‘मन का मिलन’ में नौ परिवारिक विवादों हुआ निपटारा

Dhanbad : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद राम शर्मा के निर्देशानुसार दो सप्ताह के लिए मन का मिलन पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसमें पक्षकारों के मध्य विवादों का निपटारा सुलह-समझौता के आधार पर कराया जा रहा है. यह जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा निताशा बारला ने बताया कि मन का मिलन पखवाड़ा की शुरुआत 29 मई से हुई है और यह 14 जून तक चलेगा. इस पखवाड़े के माध्यम से मध्यस्थता केंद्र में वादी और प्रतिवादी पक्षों को एक सौहार्दपूर्ण वातावरण मुहैया कराया जाता है. दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराकर त्वरित न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान किया जाता है. इससे वादी और प्रतिवादी दोनों ही पक्षों के समय और धन की बचत एवं आपसी संबंध मैत्रीपूर्ण रहता है. इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. आज सोमवार 12 जून को नौ परिवारिक वाद का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर किया गया. साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में विधिक सहायता केंद्रों पर कार्यरत पर पैरा वैधानिक स्वयंसेवकों द्वारा डोर टू डोर एवं डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सुदूर ग्रामीण इलाकों की आम जनता तक मन का मिलन पखवाड़ा के जरिये जागरुकता फैलाई जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही