Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जेबीसीसीआई की नौवीं बैठक 18 अप्रैल को, इंटक भी होगी शामिल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोयला मजदूरों के 11 वें वेतन समझौता को लागू कराने के लिए जॉइंट बिपरटाइट कमेटी ऑन कोल इंडस्ट्रीज ( जेबीसीसीआई ) की 9 वीं बैठक 18 अप्रैल को कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय कोल भवन में होगी. जेबीसीसीआई की इस बैठक में इंटक के प्रतिनिधि पहली बार शिरकत करेंगे. बैठक का आधिकारिक पत्र आज कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक अजय कुमार चौधरी ने जारी कर दिया है. पत्र की प्रतिलिपि जेबीसीसीआई के 18 मेन और 18 अल्टरनेट सदस्यों को प्रेषित कर दी गयी है. जेबीसीसीआई की 3 जनवरी को 8 वीं बैठक में 19 प्रतिशत मिनिमम गारंटी बेनिफिट (एमजीबी) पर सहमति बन चुकी है. 9 वीं बैठक में सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य भत्तों पर चर्चा के बाद सहमति बनने के आसार हैं. बताते चलें कि कोयला मजदूरों के दसवें वेतन समझौते की अवधि 30 जून 2021 को समाप्त होने के बाद एक जुलाई 2021 से 11 वें वेतन समझौता की अवधि शुरू हो चुकी है. 22 महीने गुजर जाने के बाद भी वेतन समझौता सम्पन्न नहीं हो सका है. आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि अगर आवश्यक हुआ तो बैठक 19 अप्रैल को भी जारी रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही