Search

 
 
 

धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड की प्रमुख बनी निर्मला, और उप प्रमुख रेखा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार 20 जून को निर्मला सिंह प्रमुख एवं रेखा देवी उप प्रमुख चुनी गईं. दोनों का चुनाव निर्विरोध हुआ.धनबाद एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी की देख रेख में दोनों पदों के लिए एक-एक उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया एक से अधिक उम्मीदवार नहीं होने के कारण दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

प्रमुख हैं आप के प्रदेश नेता डीएन सिंह की धर्मपत्नी 

अनुमंडल अधिकारी ने दोनों को जीत का प्रमाण पत्र भी सौंपा. उन्होंने निर्विरोध चुनाव के लिए सभी पंचायत समिति सदस्यों को धन्यवाद दिया एवं निर्वाचित प्रमुख एवं उप प्रमुख को बधाई दी. प्रमुख पद के दावेदार झामुमो नेता किरण चौधरी के पुत्र मुरारी चौधरी ने निर्मला सिंह को समर्थन देने की घोषणा की. बता दें कि निर्मला सिंह गोविंदपुर के निवर्तमान उप प्रमुख एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेता डीएन सिंह की धर्मपत्नी हैं. डीएन सिंह गोविंदपुर के गोसाईंडीह में रहते हैं.

  बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता 

राजनीति में उनकी पकड़ अच्छी है. यही कारण है कि वह जियलगढ़ा पंचायत से निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य चुनी गई और सोमवार को निर्विरोध ही प्रखंड प्रमुख भी चुन ली गईं. निर्विरोध चुने जाने के बाद उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा. मीडिया से बात करते हुए डीएन सिंह और उनकी पत्नी निर्मला सिंह ने कहा कि प्रखंड की जनता ने जो भरोसा और विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे. उन्होंने इस जीत के लिए प्रखंड की जनता का हार्दिक आभार भी प्रकट किया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-left-democratic-committee-burnt-effigy-of-pm-modi-in-protest-against-agneepath/">धनबाद

: अग्नि‍पथ के विरोध में वाम जनवादी समिति ने फूंका पीएम मोदी का पुतला [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही