Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा जर्नलिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, समामा औसाल बने अध्यक्ष

Maithan : मैथन (Maithan)  सेलेब्रेसन पैलेस चिरकुंडा में शुक्रवार को जोश खरोश के साथ निरसा जर्नलिस्ट एसोसिएशन का गठन कर लिया गया। जिसमें सर्वसम्मति से समामा औसाल को अध्यक्ष, उत्तम झा उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र शर्मा सचिव एवं मनोज सिंह सह सचिव चुन लिये गये. कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी विक्की सलूजा एवं संतोष बनाए गए. ग्यारह कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गये. इसके अलावा सलाहकार एवं संरक्षक बीके सिंह, शेष नारायण सिंह एवं राजेश गुप्ता को बनाया गया. उन्हें और एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया. नये अध्यक्ष समामा औसाल ने कहा कि वर्षों से इस क्षेत्र में जीवंत संगठन के गठन की मांग हो रही थी. कहा कि  एसोसिएशन सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेगा. बैठक में दर्जनों पत्रकार शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही