Search

 
 
 

धनबाद : निरसा के माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Nirsa : धनबाद जिले की निरसा विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने गुरुवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. उनके साथ झामुमो जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलाम कुरैशी व मुमताज अंसारी भी थे. अभियान की शुरुआत निरसा उत्तर पंचायत के बूथ नंबर एक से की. इस दौरान वह पंडरा- बेजरा, सिजुआ, बदलूडी, बड़ाजोर, मोराड़ीह, बाथानटांड्, काशीडीह, बेनागड़िया सहित आसपास के गांव टोलों में गए और लोगों से मुलाकात कर राज्य व क्षेत्र के समुचित विकास के लिए इंडिया गठबंधन को विजयी बनाने की अपील की. मौके पर याकूब अंसारी, दिल मोहम्मद अंसारी, रफीक अंसारी, मानिक टुडू, देव सोरेन, बाबू जॉन हेंब्रम, कालीचरण हेंब्रम, शिवलाल टुडू, गौतम रविदास, मोहन भक्ति, धीरेंद्र रविदास समेत दर्जनों समर्थक मौजूद थे. यह भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/alka-tiwari-becomes-the-new-chief-secretary-of-jharkhand-confirmed-by-k-ravi-kumar/">BREAKING

: अलका तिवारी बनी झारखंड की नई मुख्य सचिव, के रवि कुमार ने की पुष्टि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही