Search

 
 
 

धनबाद : निरसा विधायक ने कलियासोल में किया धान क्रय केंद्र का उद्घाटन

 
Nirsa : निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कलियासोल के लालपहाड़ी इंटर कॉलेज के समीप स्थित सिमुलदोन पैक्स में शुक्रवार को धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष किसानों को प्रति क्विंटल 2400 रुपए की दर धान का मूल्य  मिलेगा. अक्सर शिकायत मिलती थी कि बिचौलिये 1000 से 1500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदकर पश्चिम बंगाल भेज देते हैं. अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. आज से ही इस पैक्स में किसानों के धान की खरीद की जाएगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को धान का सही मूल्य मिल सकेगा. मौके पर विधायक के पत्नी अनंदिता चटर्जी, प्रखंड प्रमुख विवेक मंडल, मुखिया राजीव मंडल, पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार मंडल, पापिया बाउरी, रमेश मंडल, बीसीओ कार्तिक उरांव, विकास कुमार, मिशिल हांसदा, समीरन डे, सुरेश दास आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : युवाओं">https://lagatar.in/governments-priority-to-provide-employment-opportunities-to-the-youth/">युवाओं

को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताः श्रम मंत्री
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही