Search

धनबाद : निरसा विधायक ने किया दो योजनाओं का शिलान्यास

Nirsa: विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने खुशरी पंचायत के उदयपुर गोराई टोला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य व रंगामाटी पंचायत के देव  बहाल ग्राम स्थित तालाब जीर्णोद्धार कार्य का 7 मई को शिलान्यास किया. सामुदायिक भवन विधायक मद से व तालाब जीर्णोद्धार भूमि संरक्षण विभाग से किया जाएगा. विधायक ने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण होने से सार्वजनिक काम में लोगों को सहूलियत मिलेगी.वहीं तालाब के जीर्णोद्धार होने से आसपास के ग्रामीणों को नहाने व कपड़ा धोने की पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी. ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुन आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान होगा. मौके पर नव गोराई, जगन्नाथ सिंह, सदानंद गोराई,शिबू सिंह,तुलसी सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, गोविंद गोराई, बृहस्पति पासवान, पंसस पायल कुमारी, कृष्णनंदन रवानी, दिनेश गोराई, सजल दास, बादल गोराई, अक्षय गोराई, बैधनाथ गोराई, परिमल हालदार आदि  मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630266&action=edit">यह

भी पढ़ें: धनबाद : भाजपा नेत्री रमा सिन्हा के जन्मदिन पर लगा स्वास्थ्य जांच शिविर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp