Search

 
 
 

धनबाद : पाण्ड्रा सीएचसी चालू करने की मांग को लेकर निरसा विधायक ने दिया धरना

 
कहा, सरकार की संवेदनहीनता के कारण सालों से बना अस्पताल भवन नहीं हुआ चालू Nirsa : निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने मंगलवार एक अगस्त को निरसा के पाण्ड्रा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर धरना दिया. उन्होंनें कहा कि पाण्ड्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन वर्षों से बनकर तैयार है. हेमंत सरकार को बना बनाया अस्पताल भवन सौगात के तौर पर मिला, इसके बावजूद सरकार की असंवेदनशीलता के कारण यह अस्पताल अभी तक चालू नहीं हो पाया. अस्पताल चालू हो जाने से हज़ारों लोगों को चिकित्सा सेवा का लाभ मिलेगा. कहा कि मांगों पर शीघ्र ही अमलीजामा नहीं पहनाया गया तो सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा. विधानसभा सत्र से पहले विधानसभा के बाहर विपक्ष के धरना में शामिल अपर्णा सेनगुप्ता ने झारखंड को सुखाड़ व अकाल ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. हर विभाग में बिना चढ़ावा दिए कोई भी काम करना आसान नहीं है. प्रखंड में बैठे अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक ग्रामीणों से खुलेआम रिश्वत ले रहे हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-women-are-getting-justice-from-the-womens-help-desk-set-up-in-police-stations-kumari-vishakha/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : थानों में बने महिला हेल्प डेस्क से महिलाओं को मिल रहा न्याय : कुमारी विशाखा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही