Search

 
 
 

धनबाद: निरसा पुलिस ने अंतर प्रांतीय लुटेरा गिरोह के सात सदस्यों को धर दबोचा

 

से दो कार, पावर ग्लोबल एयर पिस्टल, मोबाइल व नगदी बरामद

Nirasa : निरसा पुलिस के गश्ती दल ने सोमवार 21 अगस्त की देर रात अंतर्गत गोपालगंज एनएच 2 जीटी रोड से अंतर प्रांतीय लुटेरा गिरोह के सात सदस्यों को धर दबोचा. देर रात के लगभग 2:00 बजे इस धर पकड़ में अपराधियों के पास से दो कार, पावर ग्लोबल एयर पिस्टल लिखा हुआ एक एअर पिस्टल,  4010/- (चार हजार दस रुपये) नगद, एपल कंपनी का चार व मोबाइल सेट 06, सोशल जस्टिस फॉर इन्टरनेशनल सिविल राईट कॉसिल का आई कार्ड, दो चाकू 8. एन्टी करप्सन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का आई कार्ड, अंगूठी एक सोने की ईयर सिंग जैसा, 10 मुंह ढकने में प्रयुक्त होनेवाला काला कपड़ा आदि बरामद किया गया है. छापामारी दल में थानेदार सह इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुअनि दिवाकर प्रसाद वर्मा, अंगरक्षक आरक्षी 2379 रमेश कुमार, हवलदार शिवचन्द्र यादव, आरक्षी- 284 विश्राम लकड़ा, गुह रक्षक चालक आरक्षी ऋषि कुमार शामिल थे. पश्चिम बंगाल आसनसोल के अंतरप्रांतीय लुटेरे दो कार पर सवार होकर एक ट्रक का पीछा करते हुए निरसा थाना क्षेत्र के गोपालगंज स्थित एनएच 2 रोड पहुंच गए, ट्रक को ओवरटेक कर रोका और ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए छिनतई की. लुटेरों की दो कार पर सरकारी विजिलेंस विभाग का बोर्ड भी लगा था, जिसे देख कर ट्रक चालक रुक गया. लुटेरों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और लगभग ₹6000 नगद लूट लिये. ट्रक चालक ने बताया कि लुटेरे हथियार से लैस थे और उनके पास एक पिस्टल भी था. तभी गश्ती पर निकली निरसा पुलिस अचानक वहां पहुंच गई और सभी लुटेरों को धर दबोचा. मंगलवार 22 अगस्त को दोपहर डीएसपी अमर कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रेस वार्ता की गई, जिसमें निरसा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार भी मौजूद थे. उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी और गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही