Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा पुलिस ने गोपालगंज के समीप कोयला लदा ट्रक पकडा

Advertisement
Advertisement

 धड़ल्ले से जारी है रिफ्रैक्ट्रियों से छाई के नाम पर पोडा कोयला का खेल

Nirsa : निरसा अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों कोयला कारोबारियों ने कोयले की तस्करी का नया तरीका चला रखा है. रिफ्रैक्ट्रियों से छाई के नाम पर पोडा कोयला का खेल धड़ल्ले से जारी है. इस धंधे का खुलासा करते हुए गुरुवार 17 अगस्त को सुबह थानेदार सह इंसपेक्टर दिलीप कुमार यादव ने गोपालगंज मोड के समीप मुगमा से गोविंदपुर की ओर जा रहे कोयला लदे ट्रक संख्या यूपी71एटी- 0811 को पकडा.  ट्रक के पकडे जाने की सूचना फैलते ही कारोबार से जुडे लोगों में हडकंप मच गया. थानेदार दिलीप कुमार यादव ने बताया कि उन्हें कई दिनों से कोयले के कारोबार का ट्रेंड बदलकर काम करने की सूचना मिल रही थी. अभी इस कारोबार से जुडे कारोबारी पोडा के नाम पर उसके साथ कच्चा कोयला मिलाकर बेच रहे हैं, जो पूरी तरह अवैध है. सूचना के अनुसार चिरकुंडा निवासी उत्तम शर्मा उर्फ झब्बू शर्मा द्वारा दूधियापानी स्थित एक रिफ्रैक्टरी से ट्रक को लोड किया गया था. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 धंधे में वर्चस्व को लेकर दो गुट आमने-सामने

जानकार सूत्र बतातें हैं कि पोड़ा कोयला के इस खेल में चिरकुंडा के दो कारोबारी शामिल हैं, जो बडे पैमाने पर छाई के नाम पर पोडा कोयला का कारोबार चला रहे हैं. यह कोयला रिफ्रैक्टरियों से निकलता है. इस खेल में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गये हैं.  पुलिस प्रशासन अगर इस धंधे पर अंकुश नहीं लगाया तो कभी भी दोनों गुट के बीच खूनी संघर्ष हो सकता है. दोनों ही गुट के लोग पहले भी कई बार आमने-सामने आ चुके हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही