Search

 
 
 

धनबाद:निरसा पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में जब्त किया 22 टन कोयला

 
Nirsa: निरसा पुलिस,सीआईएसएफ एवं ईसीएल की सिक्योरिटी की टीम ने गुरुवार की सुबह खुदिया कोलियरी के कालीमाटी कॉलोनी के समीप छापेमारी कर लगभग 22 टन अवैध कोयला जब्त किया. छापेमारी होते ही कोयला चोरी में संलिप्त लोग वहां से भाग खड़े हुए. जब्त कोयले को ईसीएल के सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग में जमा करा दिया गया है. इस संबंध में निरसा थाना में कोयला चोरों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी जा रही है. जानकारी देते हुए निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खुदिया फाटक से एमपीएल जाने के अप्रोच रोड एवं कालीमाटी कॉलोनी के समीप भारी मात्रा में चोरी का कोयला जमा किया गया है. रात के अंधेरे में कोयले को पिकअप वैन, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल एवं स्कूटर से क्षेत्र के भठ्ठों एवं गोविंदपुर थाना क्षेत्र में संचालित उद्योगों को भेज दिया जाएगा. सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई.छापेमारी में लगभग 22 टन कोयला जब्त किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही