Search

धनबाद: निरसा पुलिस ने 40 टन कोयला सहित दो पिकप वैन किया जब्त

Nirsa: निरसा (Nirsa) अवैध कोयला के विरुद्ध निरसा पुलिस के लगातार छापामारी अभियान के तहत रविवार 26 फरवरी की देर रात दो अलग अलग स्थानों से 40 टन अवैध स्टीम कोयला सहित दो पिकप वैन जब्त किया गया. मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नही है. निरसा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने छापामारी की पुष्टि करते हुए बताया कि विगत रात पुलिस बल के साथ छापामारी अभियान में निकले थे. दो अलग अलग स्थानों पर छापेमारी में 40 टन कोयला और दो पिकप वैन जब्त किया गया है. पिकप वैन चालक वाहन छोड़ अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मार्ग 19 पर शासनबेरिया के निकट दो पिकप वैन जिस पर 5,5 टन कोयला लोड था, पकड़ा गया है. उसके बाद गोपनीय सूचना मिली कि सिंदरी बिरसिंगपुर रोड में सड़क के किनारे भारी मात्रा में अवैध कोयला इकठ्टा कर अन्यत्र भेजने की तैयारी है. वहां से लगभग 30 टन कोयला जब्त किया गया. उन्होंने कहा कि जब्त कोयला ईसीएल को सुपुर्द कर दिया गया है.  उन्होंने कहा कि अवैध कोयले के धंधे में शामिल सरगना को चिन्हित करने तथा पिकप वैन के मालिक व चालक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp