Nirsa : निरसा (Nirsa) मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है, इस कथन को सही साबित कर दिखाया है निरसा भालजोरिया स्थित कुम्हार टोली निवासी अभिमन्यु कुम्भकार की बेटी कृतिका कुमारी ने, जिसने पिकासो द्वारा आयोजित इंटरनेशनल ड्रॉइंग प्रतियोगिता 2023 में सम्मिलित होकर भारत का परचम लहराया है. बता दें कि इस प्रतियोगिता में कुल 46 देशों के 1650 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कृतिका ने अपने देश का परचम लहराया है. उसे डायमंड आर्टिस्ट एवं गोल्ड आर्टिस्ट से सम्मानित किया जाएगा. कृतिका न बताया कि वह इस सफलता के लिए अपने दादा-दादी को श्रेय देती है. उनकी ख्वाहिश थी कि पढ़ाई के साथ कला में भी अपना और परिवार का नाम रोशन करूं. खुशी है कि उनका यह सपना साकार कर रही हूं. मिडिल क्लास परिवार से हूं. क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है. उन्हें बैक सपोर्ट नहीं मिल पाता है. इस कारण प्रतिभा छिपी रह जाती है. इसीलिए आग्रह करना चाहूंगी कि जन प्रतिनिधि और सरकार प्रतिभाओं को सपोर्ट देकर उभारने का काम करे. [wpse_comments_template]
धनबाद: निरसा की बेटी ने इंटरनेशनल ड्रॉइंग में लहराया देश का परचम
Last Updated: Jan 04, 2023 12:00 AM (IST)