Search

 
 
 

धनबाद : निरसा की फ्यूचर अपग्रेड संस्था ने क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 

मुख्य अतिथि ने बेहतर खेलने की नसीहत के साथ दी शुभकामनाएं

Nirsa : निरसा के फ्यूचर अपग्रेड संस्था में जेएमके क्रिकेट क्लब और जेएमके क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 16 अगस्त को आज की शाम खिलाड़ियों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया. मौके पर जेएमके क्रिकेट क्लब के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को JSCA के लाइफटाइम मेंबर अभिजीत घोष द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया. उन्होंने सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी पूरी मदद का आश्वासन दिया और खिलाड़ियों को बेहतर खेलने की नसीहत दी. फ्यूचर अपग्रेड के संचालक सोहराब आलम व जेएमके क्रिकेट क्लब के कोच रवि कुमार को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मौजूद माही क्रिकेट क्लब के फाउंडर भगीरथ रजवार और कुंदन कुमार राज को भी उनके नेक कार्य के लिए सराहा गया. इस अवसर पर जेएमके क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष सुमित दास, संजीत कुमार, संजू वीरू अरविंद शुभम आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी कुमार गौरव ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही