Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  फागुन की रंगभरी एकादशी पर हीरापुर से निकली निसान यात्रा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति हीरापुर के तत्वावधान में 3 मार्च शुक्रवार को विशाल निसान शोभायात्रा निकाली गई. फागुन की रंगभरी एकादशी पर 1600 श्याम भक्त हाथ में रंग बिरंगे श्याम ध्वजा एवं 11 चांदी के निसान लेकर यात्रा में शामिल हुए. श्री श्याम ध्वज पदयात्रा हीरापुर से शुरू हुई, जो नाचते गाते झूमते रंग-गुलाल खेलती कोर्ट मोड से निकलकर लुबी सर्कुलर रोड, पूजा टॉकीज, श्रमिक चौक, बैंक मोड़ होते हुए झरिया श्याम मंदिर पहुंची. इस निशान ध्वज पदयात्रा में आगे आगे श्री श्याम जी की प्रतिमा चल रही थी. प्रतिमा को पूरी तरह से सजाया गया था. गाजे-बाजे के साथ श्याम भक्त श्याम जी के जयकारा लगाते हुए झूमते नाचते चल रहे थे. य़ात्रा में काफी संख्या में महिला, पुरुष तथा बच्चे भी शामिल थे. समिति के संदीप कटेसरिया ने कहा कि हर साल की भांति झरिया श्याम मंदिर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से निसान शोभा पदयात्रा पहुंचती है. हीरापुर से भी श्याम भक्तों ने निसान शोभा पदयात्रा निकाली है और झरिया पहुंची है. शोभायात्रा को सफल बनाने में दिलीप गोयल, अजय मित्तल, पंकज भुवानिया, शंकर अग्रवाल, गुड्डू गोयल, विनय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, हरगोविंद जी, अरुण केजरीवाल, अजय, संजय मित्तल, दिलीप गोयल, सनी अग्रवाल, अमन अग्रवाल, शंभू अग्रवाल आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही