Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नीतीश अश्विनी बने बाघमारा के नए थाना प्रभारी, दिया योगदान

Katras/Baghmara : धनबाद (Dhanbad) जिले के बाघमारा थाना में नीतीश अश्विनी नए थानाप्रभारी बनाए गए हैं. उन्होंने 25 अप्रैल को थाना पहुंचकर पदभार ग्रहण किया. बाघमारा के निवर्तमान थानाप्रभारी सूबेदार यादव व बरोरा के पूर्व थानाप्रभारी नीरज कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया. नए थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी ने कहा कि बाघमारा में अपराध पर अंकुश लगाना व क्षेत्र में शांति व्यवस्था क़ायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. पुलिस के कार्यों में पारदर्शिता बरती जाएगी, ताकि अपराध पर अंकुश लगे और लोगों को न्याय मिल सके. नए थानाप्रभारी ने थाने में पदस्थापित अन्य पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. मालूम हो कि बाघमारा थाना के निवर्तमान प्रभारी सूबेदार यादव को पुलिस लाइन में योगदान का निर्देश दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/malaria-outbreak-in-dhanbad-is-not-equal-still-be-alert-civil-surgeon/">धनबाद

में मलेरिया का प्रकोप नहीं के बाराबर, फिर भी सतर्क रहें : सिविल सर्जन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही