Search

 
 
 

धनबाद : नीतीश कुमार में पीएम बनने के सारे गुण- खीरू महतो

 
Dhanbad : नीतीश कुमार ही देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे. क्योंकि उनमें प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण उपलब्ध हैं. उक्त बातें झारखंड प्रदेश जनता दल यू. के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने बुधवार को धनबाद में मीडिया से बातचीत में कहीं. वह परिसदन में जदयू के जिला, नगर व प्रखंड पदाधिकारियों व नेताओं की बैठक में भाग लेने आए थे. उन्होंने इंडिया गठबंधन घटक दलों से भी मांग की कि वह नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाएं . जदयू पद्रेश अध्यक्ष ने बैठक में  पार्टी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए दिशा-निर्देश दिए. साथ ही लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा. 21 जनवरी को रामगढ़ में होने वाले नीतीश जोहार कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की .बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने की. मौके पर रामस्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, दीप नारायण सिंह, हाजी हसीब खान, श्रवण कुमार, संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र पासवान, सकलदेव राय आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-children-of-government-schools-will-get-two-news-together-including-fortified-milk/">बोकारो

: सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा फोर्टिफाइड दूध समेत दो खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही