Search

 
 
 

धनबाद : ईसीआरकेयू दो के एनके खवास बने अध्यक्ष, सोमेन दत्ता सचिव

 
Dhanbad : रेलवे यूनियन ईसीआरकेयू की धनबाद शाखा 2 की नई कमेटी का गठन 24 फरवरी को हुआ. कमेटी में एनके खवास को अध्यक्ष, सोमेन दत्ता को सचिव बनाया गया. इसको लेकर एक बैठक हुई जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय, मो जियाउद्दीन, ओमप्रकाश, वीडी सिंह और ओपी शर्मा उपस्थित हुए. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय को पौधा देकर सम्मानित किया गया. रेलवे से सेवानिवृत्त होने वाले एके दा ,टीके साहू और विजय कुमार को भी सम्मानित किया गया.

नई कमेटी में ये हैं शामिल

अध्यक्ष एनके खवास, कार्यकारी अध्यक्ष आरके सिंह, उपाध्यक्ष सुदर्शन कुमार महतो, सोनू रजक, तपन भट्टाचार्य और अजय सिंह, शाखा सचिव सोमेन दत्ता, संयुक्त सचिव विश्वजीत मुखर्जी, सहायक सचिव इस्लाम अंसारी और परमेश्वर कुमार, संगठन सचिव गुड्डू कुमार, एसके खमारु, एस मंजेश्वर राव, प्रदीप्त कुमार सिन्हा,कोषाध्यक्ष एके दास का चयन किया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-saree-godown-attacked-in-kumardhubi-three-people-injured/">धनबाद

: कुमारधुबी में साड़ी गोदाम पर हमला, तीन लोग घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही