Dhanbad : राष्ट्रीय मेडिकल आयोग (एनएमसी) की टीम ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एमबीबीएस की सीटें 100 करने की कवायद शुरू कर दी है. आयोग की 3 सदस्यीय टीम 9 जनवरी को अस्पताल पहुंची और हर बिंदु पर जांच की. टीम में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉ. पीके दुबे, जीतराम केसरी और वर्धमान मेडिकल कॉलेज के डॉ. परिणति धपदार ने अस्पताल का मुआयना किया और उपलब्ध संसाधनों को देखा. इस टीम के आकलन के बाद 2023-24 शैक्षणिक सत्र में एसएनएमएमसीएच को 100 सीट की अनुमति मिलने के आसार हैं. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर ज्योति रंजन ने बताया कि एनएमसी की टीम ने जांच पूरी कर ली है. इसके साथ ही कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें 100 करने अनुमति मिलने की तमाम बाधाएं दूर हो गईं हैं. [wpse_comments_template]
धनबाद : एनएमसी की टीम ने एसएनएमएमसीएच का लिया जायजा
Last Updated: Jan 09, 2023 12:00 AM (IST)