Search

धनबाद : ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने की खुशी में एनएमओपीएस ने मनाया उत्सव

Dhanbad : ओल्ड पेंसन स्कीम लागू होने की खुशी में 22 जनवरी को एनएमओपीएस इकाई ने उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने से उन्हें काफी खुशी है. पुराने शिक्षकों से अपील की कि जिस प्रकार वे पूरी क्षमता के साथ ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर आंदोलनरत थे उसी क्षमता से वे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए भी आगे आएं. प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष उज्ज्वल तिवारी ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम के लड़ाई अभी जारी रहेगी. विशिष्ठ अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि संगठन अब नई चुनौती तलाश करेगा और उसके समाधान में लगेगा. कार्यक्रम को जिला संयोजक जय होरो समेत अन्य ने संबोधित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सलाहकार कौशलेंद्र तिवारी, जोनल सचेतक मो इकबाल, जिला सचेतक ब्रजेश भट्ट, कोषाध्यक्ष संजय गिरी, समन्वयक शिवेश झा, सह संयोजक लक्ष्मी नारायण, नागेश्वर प्रजापति, दीपक कुमार, पंकज कुमार, महेंद्र प्रताप, विनोद कुमार, कुंदन सिंह चौधरी, शाहिद अंसारी, राकेश कुमार, अविनाश सुधांशु, सोनू सिंह, प्रवीण कुमारी, संध्या रानी, अर्पिता चटर्जी, पूजा प्रियदर्शनी, प्रियंका कुमारी, छाया कुमारी, रेखा कुमारी, सोनी महतो, राकेश कुमार, नागेश्वर प्रजापति, भास्कर गुप्ता, सुनील सिंह समेत अन्य का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp