Search

 
 
 

धनबाद : पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने सांसदों के घर घंटी बजाएंगे एनएमओपीएस सदस्य

 
Dhanbad : पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर एनएमओपीएस एक बार फिर आंदोलन शुरू करेगा. आंदोलन की पहली कड़ी में एक अगस्त से 9 अगस्त तक देश के सभी सांसदों के द्वार पर घंटी बजाओ अभियान चलाया जाएगा. इसके बाद भी पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं की गई, तो एक अक्टूबर को दिल्ली में पेंशन शंखनाद रैली निकाली जाएगी. यह जानकारी एनएमओपीएस के धनबाद जिला संयोजक जय होरो ने दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार `बंधु` और महासचिव स्थिति प्रजन्ना के नेतृत्व में देशव्यापी आंदोलन को लेकर तैयारी शुरू की जा चुकी है. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन ने न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) व निजीकरण के खिलाफ भारत छोड़ो यात्रा शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि झारखंड सहित छह राज्यों में पुराेनी पेंशन स्कीम लागू कर दी गई है. लेकिन जब तक पूरे देश में इस स्कीम को लागू नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-medical-students-doctors-took-out-a-rally-and-made-people-aware-to-stay-away-from-tobacco/">धनबाद

: मेडिकल छात्रों-डॉक्टरों ने रैली निकाल लोगों को तंबाकू से दूर रहने को किया जागरूक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही