Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी में रेलवे के फ्रेट कॉरिडोर के लिए ज्यादा जमीन का अधिग्रहण नहीं- जीएम

 
Maithon : कुमारधुबी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत में फ्रेट कॉरिडोर के लिए रेलवे ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है. जमीन चिह्नित कर वहां पिलर गाड़ दिए गए हैं. ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैंह. इस मुद्दे पर निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने 4 जनवरी को कोलकाता में फ्रेट कॉरिडोर के महाप्रबंधक अजय कुमार से कुलाकता की. महाप्रबंधक कार्यालय में जीएम के साथ वार्ता में चटर्जी ने कहा कि आजादी से पहले से बनी केएफएस कॉलोनी में लोग निवास करते है. कॉरिडोर से लगभग दस हजार की आबादी प्रभावित होगी. नापी में कहीं 40 मीटर, तो कहीं 109 मीटर जमीन एक ही प्लॉट में ली गई है, जो तर्कसंगत नहीं है. इस पर जीएम ने आश्वस्त किया कि जरूरत से ज्यादा जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा. इसके लिए वे तकनीकी टीम को वहां सर्वे के लिए भेजेंगे. जरूरत हुई तो अन्य उपकरणों को बैठाने के लिए खाली जगहों का इस्तेमाल किया जाएगा. अरूप चटर्जी ने जीएम से रेलवे अंडरब्रिज के चौड़ीकरण की भी मांग की. ताकि मैथन मोड़ में रहने वाले लोगों व उद्योगों में आने-जाने वाली गाड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो. इस पर महाप्रबंधक ने कहा कि आसनसोल रेलवे के डीआरएम की अनुशंसा पर इस काम को भी कर दिया जाएगा. वार्ता में प्रोजेक्ट से प्रभावित संजीत कुमार यादव, ओमप्रकाश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/renowned-agricultural-scientists-of-the-country-will-participate-in-the-seminar-of-gyan-vigyan-samiti-in-dhanbad-on-6-7/">धनबाद

में ज्ञान विज्ञान समिति का सेमिनार 6-7 को, देश के नामी कृषि वैज्ञानिक लेंगे भाग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही