Search

 
 
 

धनबाद : रिटायर्ड फौजी से 9 लाख की ठगी में अब तक कार्रवाई नहीं, एसएसपी से शिकायत

 
Maithon : निरसा अनुमंडल क्षेत्र के एग्यारकुंड पानी टंकी निवासी रिटायर्ड फौजी कुणाल पालित से 9 लाख रुपए की ठगी मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. एफआईआर दर्ज हुए तीन माह बीतने को हैं, लेकिन पुलिस ने किसी की आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है. इससे नाराज रिटायर्ड फौजी ने मंगलवार को धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दनन को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी. गलफरबाड़ी ओपी पुलिस की शिकायत भी की. कहा कि दो माह तक टाल-मटोल के बाद 22 जुलाई को गलफरबाड़ी ओपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. एफआईआर में उसने भालुकसुंदा मुगमा निवासी भोला राम व कुमारधुबी कालीमंडा निवासी नीरज सिंह सहित पांच लोगों नामजद आरोपी बनाया है. लेकिन इनमें से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. उसे धमकी भी मिल रही है. भुक्तभोगी पालित ने बताया कि ठगी में अलग-अलग तीन लोगों के बैंक खाता का उपयोग किया गया. उसने ईंट की फैक्ट्री से जुड़े व्यवसाय के नाम पर नकद चार लाख व पांच लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया था. ठगों ने धंधे में बड़ा लाभ का झांसा देकर 5 किस्तों में उससे 9 लाख रुपए ठग लिए. बाद में उनलोगों ने धंधे में सारे रुपये डूब जाने की झूठी कहानी गढ़ दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-before-the-election-bugle-nirsa-mla-laid-the-foundation-stone-of-many-schemes/">धनबाद

: चुनावी बिगुल बजने से पहले निरसा विधायक ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही