Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गर्मी में हिल स्टेशन जाने वाली ट्रेनों में नो बर्थ

Dhanbad : गर्मी की छुट्टी में परिवार के साथ हिल स्टेशन जाने की सोच रहे हैं, तो सोच-समझकर निर्णय लें. क्योंकि धनबाद होकर हिल स्टेशन जाने वाली ट्रेनों में नो बर्थ की स्थिति है. टिकटों की लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है. ट्रेनों की स्थिति देखकर ऐसे परिवारों के लिए सैर सपाटा सपना बन सकता है. नियिमित ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग चल रही है. अधिक भीड़ की वहज से तत्काल टिकट मिलना भी मुश्किल है. स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 14 मई से शुरू हो गई हैं. लोग टिकट आरक्षित कराने के लिए भाग-दौड़ कर रहे हैं.

धनबाद होकर चल रही सिर्फ एक समर स्पेशल ट्रेन

धनबाद होकर सिर्फ एक समर स्पेशल ट्रेन बरौनी-कोयंबटूर साप्तहिक चल रही है. वहीं, कोलकाता-जम्मूतवी, नेताजी एक्सप्रेस, धनबाद-एलेप्पी सहित अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकटों की लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है. इन सभी ट्रेनों में 10 जुलाई तक नो बर्थ की स्थिति है.

तत्काल टिकट के लिए भी मारामारी

ट्रेनों में तत्काल टिकट भी बड़ी मुश्किल से मिल रहे हैं. तत्काल टिकट का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से है, लेकिन धनबाद स्टेशन के आरक्षण टिकट कांउटर सुबह 8 बजे से ही यात्रियों की कतार शुरू हो जा रही है. इसके बावजूद टिकट मशीन मुश्किल से 4-5 यात्रियों को ही राहत दे पाती है और समय समाप्त हो जाता है.

ये हैं प्रमुख हिल स्टेशन

शिमला, नैनीताल, मनाली, बीर-बिलिंग, श्रीनगर, गुलमर्ग, ऊटी, औली, मसूरी, दार्जिलिंग, शिलांग, माथेरान आदि प्रमुख हिल स्टेशन हैं, जहां लोग गर्मियों में छुट्टियां मनाने जाते हैं.

अधिकारी बोले- भीड़ बढ़ने पर बढ़ेगी कोच की संख्या  

धनबाद रेल मंडल के प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी जयदीप घोष ने बताया कि फिलहाल धनबाद से होकर बरौनी-कोयंबटूर समर स्पेशल ट्रेन चल रही है. भीड़ ज्याद बढ़ने पर कुछ ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाई जा सकती है. इससे लोगों को राहत मिलेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dozens-of-youths-of-baghmara-have-joined-jmm/">नबाद

: बाघमारा के दर्ज़नों युवकों ने ग्रहण की झामुमो की सदस्यता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही