Search

 
 
 

धनबाद : ज़िले में डेंगू का कोई केस नहीं, एसएनएमएमसीएच में डेंगू यूनिट एक्टिव मोड पर

 
प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.राजकुमार सिंह ने लोगों से की स्वच्छता व ब्लीचिंग के छिड़काव में सहयोग की अपील
Dhanbad : ज़िले में अब तक डेंगू की एंट्री नहीं हो सकी है. लेकिन विभाग पूरी तरह अलर्ट है. एसएनएमएमसीएच में डेंगू यूनिट एक्टिव मोड पर है. यह बातें धनबाद सदर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी सह प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर राजकुमार सिंह ने सोमवार 21 अगस्त को शुभम संदेश से बातचीत में कही. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज़ आ रहे है. जांच के दौरान अब तक डेंगू का एक भी मरीज डिटेक्ट नही हुआ है. उन्होंने कहा कि डेंगू से डरने की नही बल्कि सतर्क रहकर सावधानी बरतने की जरूरत है. प्रभारी सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जा कर जमा पानी की निकासी और ब्लीचिंग का छिड़काव कर रही है. उन्होंने लोगो भी अपने आसपास स्वछता बनाये रखे, गंदे पानी का जमाव ना होनो और ब्लीचिंग का छिड़काव करने में स्वास्थ्य विभाग का  सहयोग करने की अपील की है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-teachers-union-will-honor-retired-teachers-and-toppers-of-pg-department/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पीजी विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षकों व टॉपर्स विद्यार्थी को सम्मानित करेगा शिक्षक संघ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही