Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: केलियासोल अंचल में 15 दिनों से सीओ नहीं, कामकाज बाधित, बिना काम कराए लौट रहे ग्रामीण

Advertisement
Advertisement
पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने सरकार से की जल्द सीओ नियुक्त करने की मांग
Nirsa : निरसा विधानसभा का केलियासोल अंचल कार्यालय में पिछले 15 दिनों से सीओ का पद रिक्त है. जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी से जुझना पड़ रहा है. जमीन संबंधित कामकाज के साथ-साथ आधार, जन्म, जाति व स्थानीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी ग्रामीण अंचल कार्यालय का चक्कर लगा-लगा कर परेशान हो रहे हैं. ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने झारखंड सरकार से केलियासोल में जल्द से जल्द सीओ नियुक्त करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि केलिय़ासोल में जल्द ही सीओ की नियुक्ति नहीं होती है तो ग्रामीणों के साथ अंचल कार्यालय के बाहर धरना पर बैठेंगे. गौरतलब है कि 13 सितंबर को पूरे राज्य में सीओ के तबादले किये गये थे. निरसा विधानसभा क्षेत्र के निरसा, केलियासोल व एग्यारकुंड अंचल में भी सीओ का स्थानांतरण किया गया. निरसा व एग्यारकुंड प्रखंड में तो सीओ की पदस्थापना कर दी गई. लेकिन केलियासोल प्रखंड में अभी तक सीओ का पद खाली पड़ा हुआ है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-district-task-force-meeting-held-for-the-success-of-mission-indradhanush/">यह

भी पढ़ें : धनबाद:  मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही