Search

 
 
 

धनबाद : मुहर्रम पर DJ नहीं, आग का खेल भी नहीं

 
Nirsa : गलफरबाड़ी ओपी परिसर में दो अगस्त को मुहर्रम को लेकर एग्यारकुंड BDO विनोद कुमार कर्मकार की अध्यक्षता व नागेन्द्र कुमार सिंह के संचालन में शांति समिति की बैठक हुई. वक्ताओं ने कहा कि गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र में मोहर्रम शांति एवं सौहार्दपूर्वक तरीके से मनाया जाता रहा है. इस साल भी मिलजुल कर मोहर्रम मनाएं. ओपी प्रभारी संजय उराँव ने कहा कि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना या असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए प्रशासन हर वक्त मुस्तैदी से खड़ा रहेगा. BDO विनोद कर्मकार ने कहा कि पिछले दो साल से कोरोना के चलते मोहर्रम का जुलूस नहीं निकाला गया था. इस साल मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा. बताया गया कि प्रतिबंधित अस्त्र का प्रयोग और आग का खेल वर्जित रहेगा. डीजे का प्रयोग नहीं होगा. बैठक में लखी सोरेन, शौकत अली, मुखिया काकुली मुखर्जी, मुखिया अजय पासवान, मनू अधिकारी, अरविंद कुमार, उपमुखिया पूजा देवी, टिंकू शर्मा, उपेंद्र सिंह, सूरज गुप्ता आदि थे. यह भी पढ़ें : नीतू">https://lagatar.in/dhanbad-neetu-singh-became-the-sawan-queen-danced-on-the-songs-of-hariyali/">नीतू

सिंह बनीं सावन क्वीन, हरियाली के गीतों पर खूब लगे ठुमके [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही