Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न पीने का पानी, न बैठने की सुविधा

Nirsa : निरसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की परेशानी तब बढ़ जाती है, जब उन्हें इस कड़ी धूप में भी बाहर खड़ा रहना पड़ता है. स्वास्थ्य केंद्र में आम लोगों अथवा मरीजों को सुस्ताने व बैठने तक की जगह नहीं है. शुक्रवार 9 जून को स्वास्थ्य केंद्र में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला. प्रत्येक माह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं को रूटीन चेकअप के लिए बुलाया जाता है. शुक्रवार को गर्भवती महिलाएं व उनके परिजन पहुंचे थे. इस कारण काफी भीड़ हो गई. चेकअप के लिए सिर्फ एक ही डॉक्टर की ड्यूटी रहती है. लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. परंतु अस्पताल में न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही बैठने की. इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में लोगों को छांव के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है. कई महिलाएं तो चक्कर खाकर गिर भी जाती हैं. केंद्र प्रबंधक धनेश्वर राम का कहना है कि पानी की व्यवस्था की गई है. परंतु शेड नहीं है और बाकी व्यवस्था भी उतनी अच्छी नहीं है. कम संसाधनों के बीच काम करना पड़ता है. डॉक्टर मृणाल श्रीवास्तव का कहना है कि सुबह दस बजे से गर्भवती महिलाओं का चेकअप कर रहे हैं. एक महिला के साथ दो तीन परिजन भी आ जाते हैं.  ऐसे में भीड़ होना लाजिमी है. सुविधा औऱ असुविधा मेरे अधीन नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही