Search

 
 
 

धनबाद: राजगंज के दलित टोला में 20 दिन से बिजली नहीं, लोग परेशान

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) राजगंज में हरिजन टोला के लोग ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने के कारण विगत 20 दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं. चार बार ट्रांसफॉर्मर लाया गया. लेकिन टिक नहीं पाया. तीसरी बार खराब होने के बाद शनिवार 18 जून को चौथा ट्रांसफॉर्मर लाया गया, जो 24 घंटे के अंदर खराब हो गया. ग्रामीणों ने विभाग पर आरोप लगाया कि दलित बस्ती होने के कारण अधिकारी भेद भाव कर रहे हैं. जान बूझ कर खराब ट्रांसफॉर्मर दिया जा रहा है. ग्रामीणों ने ऊर्जा सचिव को भी ट्वीट किया, मगर कुछ नहीं हुआ. [caption id="attachment_335958" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/harijan-tola-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> बिजली के बगैर बेचैन दलित बस्ती के लोग[/caption] ग्रामीणों ने कहा कि विभाग जान बूझकर दलित बस्ती में खराब ट्रांसफॉर्मर दे रहा  है. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. किसी अधिकारी ने सुध तक नहीं ली. कहा कि अब तक करीब तीस हजार रुपये खर्च हो चुके हैं, जबकि अधिकतर लोग मजदूर वर्ग के हैं. ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब नया ट्रांसफॉर्मर देने की मांग की. चेतावनी भी दी कि विभाग गंभीर नहीं हुआ तो पावर सबस्टेशन कार्यालय में धरना पर बैठ जाएंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-home-guard-candidates-upset-due-to-cancellation-of-reinstatement-planning-for-agitation/">धनबाद:

बहाली रद्द होने से होमगार्ड अभ्यर्थी परेशान, आंदोलन का बना रहे प्लान [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही