Search

धनबाद : निरसा के गांव में 4 दिन से बिजली नहीं, ग्रामीण परेशान

Nirsa : निरसा प्रखंड के विजयपुर गांव के लोग 4 दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. पिछले दिनों आई आंधी-बारिश के दौरान 11 हजार का तार टूट कर गिरने से इलाके की बिजली गुल है. लोग इस भीषण गर्मी में परेशानी की जिंदगी जी रहे हैं. इस बीच निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी की पहल पर बिजली विभाग ने 29 मई को निजी मिस्त्री के सहयोग से क्षतिग्रस्त तार व खंभों  को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कराया. स्थिति का जायजा लेने के लिए अरूप चटर्जी मासस के प्रखंड अध्यक्ष टुटून मुखर्जी के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो चुका है. सोमवार देर शाम तक बिजली बहाल होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-troubled-by-drinking-water-crisis-protest-in-front-of-ecl-mugma-office/">धनबाद

: पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का ईसीएल मुगमा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp