Search

 
 
 

धनबाद : 30 तक एनओसी न मिला तो अस्थाई संबद्धता वाले कॉलेजों में नामांकन नहीं

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-prakash-patra-kept-fighting-till-the-last-breath-for-the-laborers-arup-chatterjee/">(Dhanbad)

के अंतर्गत आने वाले 6 अस्थाई संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में नामांकन के लिए राज्य सरकार से 30 अक्टूबर तक एनओसी नहीं मिला, तो इस वर्ष इन कॉलेजों में नामांकन नहीं हो पाएगा. यह निर्णय 10 अक्टूबर को बीबीएमकेयू के एडमिशन सेल की बैठक में लिया गया. छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) डॉ. एसके सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत अंगीभूत और संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में यूजी में नामांकन जारी है. अस्थाई संबद्धता प्राप्त कॉलेजों के लिए राज्य सरकार से एनओसी के लिए अप्लाई किया गया है, जिसका जवाब अभी तक नहीं आया है.

17 से 30 अक्टूबर तक संबद्ध कॉलेजों के लिए खुलेगा पोर्टल

एडमिशन सेल की बैठक में संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में हुए कम नामांकन को देखते हुए फिर से चांसलर पोर्टल खोलने पर सहमति बनी. यहां यूजी में नामांकन के आवेदन के लिए 17 से 30 अक्टूबर तक चांसलर पोर्टल खोला जाएगा.

अंगीभूत कॉलेजों में होगा डायरेक्ट एडमिशन

इस बार यूजी में अंगीभूत कॉलेजों में कई विषयों की सीटें खाली रह गई हैं. इन सीटों को भरने के लिए निर्णय लिया गया है कि कॉलेज स्तर पर डायरेक्ट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. लेकिन बची हुई सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन आने पर मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय स्तर पर जारी की जाएगी. बैठक में बीबीएमकेयू एडमिशन सेल की चेयर पर्सन डॉ. नविता गुप्ता, डीन सोशल साइंस डॉ. पुष्पा कुमारी, डीन एजुकेशन डॉ. शर्मिला रानी, डीन ह्यूमैनिटीज डॉ. रीता शर्मा, डीन कॉमर्स डॉ. एसके चोपड़ा, डीन साइंस डॉ. जेएन सिंह, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज एडमिशन सेल की चेयरपर्सन डॉ. रश्मि टोपनो व अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-iit-developed-new-technology-for-joining-metals/">धनबाद

: आईआईटी ने विकसित की धातुओं को जोड़ने की नई तकनीक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही