Search

 
 
 

धनबाद : नामांकन के समय कलेक्ट्रेट रोड में 29 अप्रैल से 6 मई तक नो इंट्री

 
Dhanbad : धनबाद लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 6 मई है. इस दौरान मेमको मोड़ और निरंकारी चौक से कलेक्ट्रेट तक सुबह 10  बजे से शाम 4 बजे तक नो-इंट्री रहेगी. जिन लोगों का ठिकाना मेमको मोड़ से निरंकारी चौक के बीच है, उनका आवागमन मेमको मोड़ की बजाय निरंकारी चौक होकर होगा. वहीं, नामांकन करने आने वाले उम्मीदवारों के साथ महज 3 वाहन ही समाहरणालय गेट तक जा सकेंगे. बाकी वाहनों की पार्किंग मेमको मोड़ से गोल बिल्डिंग की तरफ 8 लेन रोड (सर्विस लेन) में होगी. किसान चौक से मेमको मोड़ के तरफ आने वाले वाहन निरंकारी चौक से कुर्मीडीह चौक होते हुए मेमको मोड़ आ सकेंगे.उम्मीदवार के साथ आने वाले वाहनों को मेमको मोड़ से गोल बिल्डिंग की तरफ सर्विस लेन में, मेमको मोड से कुर्मीडीह की तरफ सर्विस लेन में व निरंकारी चौंक से कुर्मीडीह चौंक के किनारे खाली जगह पर पार्क करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही