Search

 
 
 

धनबाद : ‘सिंदरी तोड़फोड़’ में अब तक FIR नहीं, घायल थानेदार वेंटिलेटर पर

 
Dhanbad: सिंदरी में 25 अगस्त की तोड़फोड़ को लेकर अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है. एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने लगातार से कहा कि मामले को लेकर पुलिस गंभीर है. इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा. तोड़फोड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. इस बवाल में तीन थाना प्रभारी और एक महिला घायल हुई थी. भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी है. 25 अगस्त की देर रात उन्हें धनबाद के असर्फी अस्पताल से दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. वे अब भी बेहोश हैं. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. इधर, 26 अगस्त को सिंदरी में माहौल शांतिपूर्ण रहा. चौक-चौराहो पर पुलिस के जवान हैं. ज्ञात हो कि 25 अगस्त को हजारों ग्रामीणों ने सिंदरी में जनता मजदूर संघ के ऑफिस में तोड़फोड़ की थी. यह भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/dhanbad-leaders-trying-to-big-a-simple-dispute/">एक

साधारण विवाद को ‘बड़ा’ करने की फिराक में नेता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही