Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू में लैब की व्यवस्था नहीं, प्रैक्टिकल काक्षाएं ठप

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), लैब व लाइब्रेरी की व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. लैब की कमी के कारण पीजी की प्रैक्टिकल कक्षाएं ठप हैं. विवि ने लैब व लाइब्रेरी में फर्नीचर की खरीद के लिए चार महीने पहले टेंडर जारी किया था,  लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है. विवि से मिली जानकारी के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के  बाद राज्य में विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी, जिसके चलते काम शुरू नहीं हो सका. चुनाव संपन्न हुए एक माह से अधिक समय बीत गया, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका है. ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने विवि के विभिन्न् विभागों व सेंट्रल लाइब्रेरी में लैब व इलाइब्रेरी के फर्नीचर की खरीद के लिए करीब 77 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत किया है. इसमें 42 करोड़ रुपये लैब और लाइब्रेरी के लिए तथा शेष राशि फर्नीचर की खरीद के लिए है. भवन प्रमंडल विभाग ने इस कार्य के लिए दो माह पहले प्रेजेंटेशन भी दिया था, लेकिन इस दिशा में आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई. यह भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/meaning-of-development-of-bihar-cm-nitish-kumar/">बिहार

में विकास का मतलब नीतीश कुमारः श्रम मंत्री
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही