Search

 
 
 

धनबाद : सदर अस्पताल में दवा नहीं, सिर्फ अधिकारियों के दावे मिलते हैं

 

मरीज बाहर से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर, गरीब परेशान

Dhanbad : धनबाद के कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है. अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी मरीजों का बेहतर इलाज व सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध होने के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई इसके ठीक उलट है. अस्पताल के दवा वितरण केंद्र पर पिछले कई दिनों से मरीजों को जरूरी दवाएं नहीं मिल रही है. ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं. गिनी-चुनी दवाओं को छोड़कर कैल्शियम, मल्टी विटामिन टैबलेट, सीपोलेक्स महलम, आई ड्रॉप सहित प्रसूता महिलाओं के लिए जरूरी कई दवाएं नहीं हैं. दाद-खाज, खुजली तक की दवाओं का अभाव है. दवा सारणी के अनुसार, अस्पताल के दवा वितरण केंद्र पर 60 में से 40 दवाएं ही उपलब्ध हैं. ओपीडी में तैनात डॉक्टरों को भी इसकी जानकारी है. वे मरीज को पर्ची लिखते समय ही बता देते हैं कि पर्ची में लिखी गई 5 में से 2 ही दवाएं अस्पताल में उपलब्ध हैं. बाकी 3 दवाएं बाहर से लेनी होंगी. सदर अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन धनबाद सहित आसपास के पड़ोसी जिले से लगभग 150 से अधिक मरीज पहुचते है जिसमे 90% मरीज गरीब व मध्यवर्गीय परिवार से होते हैं. ऐसे मरीजों को सरकारी दवा न मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मरीज बोला- पड़ोसियों से उधार लेकर कर रहे इलाज   

इलाज के सदर अस्पताल पहुंचे बलियापुर के दूधिया निवासी मरीज नुनूलाल महतो ने बताया कि अस्पताल में पर्ची पर लिखी सभी दवाएं कभी नहीं मिलती हैं. डॉक्टर तो देख लेते हैं, लेकिन बाहर से दवा खरीदने को कहते हैं. पास में पैसे नहीं होने के कारण वह पड़ोसियों से उधार लेकर इलाज करा रहे हैं.

बढ़ते-घटते रहता है स्टॉक : उपाधीक्षक

वहीं, इस मामले में उपाधीक्षक डॉ. संजीव प्रसाद का कहना है कि अस्पताल में दवाओं की कोई कमी नहीं है. खपत के अनुसार दवाओं का स्टॉक घटते-बढ़ते रहता है. कुछ दवाएं स्टॉक में रहती हैं, जबकि कुछ ट्रांसपोर्ट में फंसी रहती हैं. इस कारण दवा वितरण केंद्र पर कभी-कभार मरीजों को सभी दवाएं नहीं मिल पाती हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-should-be-an-inquiry-into-the-dismissal-of-the-loco-and-assistant-pilot-of-adra-division-association/">धनबाद

: आद्रा मंडल के लोको व सहायक पायलट की बर्खास्तगी की जांच हो- एसोसिएशन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही