Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बार एसोसिएशन चुनाव  में किसी ने नहीं लिया नाम वापस

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बार एसोसिएशन की 16 सदस्य कार्यकारिणी कमेटी के चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन 20 मई शनिवार को किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया. अब 16 विभिन्न पदों के लिए 89 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं. चुनाव समिति के वरीय अधिवक्ता देवी शरण सिन्हा तथा अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष के 1 पद के लिए तीन उम्मीदवार, उपाध्यक्ष के 1 पद के लिए छह, सचिव के 1 पद के लिए छह, कोषाध्यक्ष के 1 पद के लिए सात, सहायक कोषाध्यक्ष के 1 पद के लिए चार, संयुक्त सचिव प्रशासन के 1 पद के लिए सात, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के 1 पद के लिए छह, तथा गवर्निंग काउंसिल के नौ पदों के लिए सर्वाधिक 51 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. उन्होंने कहा कि 23 मई तक स्कूटनी की प्रक्रिया की जाएगी तथा 24 मई को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इधर चुनाव आयोग के निर्देश पर धीरेंद्र ब्रह्मचारी तथा धनेश्वर महतो द्वारा लगाए गए पोस्टरों को हटा लिया गया है.

अधिवक्ताओं की समस्या को लेकर जिला जज से की मुलाकात

धनबाद:  बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को नित्य प्रतिदिन की समस्याओं को लेकर चुनाव कमेटी ने शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा से मुलाकात की. चुनाव समिति के वरीय अधिवक्ता देवी शरण सिन्हा तथा अरुण कुमार तिवारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया. चुनाव समिति ने बार तथा बेंच के बीच समन्वय बनाए रखने की मांग की तथा कहा कि अधिवक्ता ऑफिसर ऑफ द कोर्ट होते हैं. इसलिए उन्हें अदालत में सम्मान दिया जाए. चुनाव समिति ने मांग की है कि अदालत में जज को पंखा की सुविधा दी गई है. परंतु अधिवक्ताओं के बैठने के स्थान पर पंखा नहीं है. अदालत में जज तथा अधिवक्ताओं दोनों को समान रूप से पंखा की सुविधा मुहैया कराई जाए. लाइन कट जाने पर अधिवक्ताओं के उपयोग के लिए लिफ्ट नहीं चलता है. उसे जरनेटर से जोड़कर चलाया जाए     अधिवक्ताओं को रिकॉर्ड देखने की अनुमति दी जाए. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि अदालत में जज तथा अधिवक्ताओं को समान सुविधा मुहैया कराई जाएगी तथा अधिवक्ताओं को ऑफिसर ऑफ द कोर्ट जैसी सुविधा उपलब्ध होगी. लिफ्ट को तत्काल जरनेटर सुविधा से जोड़ने का आदेश दिया. आश्वासन दिया कि समस्याओं का तत्काल निराकरण कर दिया जाएगा. जिला जज ने चुनाव कमेटी को स्वच्छ तथा सफल चुनाव कराने की शुभकामना दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही