Search

 
 
 

धनबाद : किसी की सीट कन्फर्म नहीं, तो किसी को टिकट ही नहीं मिल रहा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) होली में सभी अपने अपने घर जाने की होड़ में है. किसी को आरक्षण नहीं मिल रहा है, किसी की सीट कन्फर्म नहीं हुई है तो किसी को टिकट ही नहीं मिल रहा है. परंतु पर्व में घर पहुंचना भी जरूरी है. धनबाद से पैतृक गांव जाने वालों में बिहार के लोग ज्यादा होते हैं. इधर बिहार जाने वाली प्रायः सभी ट्रेनें हाउस फुल हैं. भीड़ ऐसी कि बोगियों में पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही है.

 बिहार की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 200 तक

धनबाद रेलवे स्टेशन से होली के दौरान ट्रेन शुरू करने के बावजूद बिहार की ओर जा रही ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 200 तक पहुंच चुकी हैं. गंगा दामोदर एक्सप्रेस, हटिया से गोरखपुर जाने वाली मौर्या एक्सप्रेस, धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस, रांची से भागलपुर जाने वाली वनांचल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है. इधर    इंतजार का समय खत्म हो चला है. इधर, बस भी खचाखच भरकर बिहार की ओर जा रही है. खास तौर पर लॉन्ग रूट की बसों में भीड़ बढ़ रही है. सात मार्च तक सभी बसों में टिकटों की एडवांस बुकिंग है. बसों में लोग ठसाठस भर कर जा रहे हैं. सीट नहीं तो कुर्सियां लगा दी गयी हैं. बेंच पर बैठकर लोग आठ घंटे तक का सफर कर रहे हैं. आरा, बलिया , छपरा, मोतिहारी, बक्सर, पूर्णिया, चंपारण, बेतिया, सासाराम, मुजफ्फरपुर समेत अन्य क्षेत्र की ओर जाने वाली गाड़ियों में भी भारी भीड़ है. मंगलवार को सबसे ज्यादा भीड़ की संभावना है. बस स्टैंड में तो सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है. वहां लोग टिकट कटाने आ रहे हैं, लेकिन कई रूटों का टिकट नहीं मिल रहा है.

   भीड़ संभालने के लिए आरपीएफ तैनात

धनबाद स्टेशन में यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए आरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है. सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिहाज से डॉग स्क्वाड की टीम भी काम कर रही है. टीम यात्रियों के सामान की चेकिंग कर रही है, जबकि एक-एक व्यक्ति पर पैनी निगाह रखी जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही