Search

 
 
 

धनबाद : न ओटीपी आया, न कोई मैसेज और व्यवसायी के खाते से 19 हजार गायब

 
पहली बार 10 हजार और दूसरी बार 9 हजार रुपए की गई निकासी, बरोरा पुलिस ने दर्ज की शिकायत Katras/baghmara : मोबाइल पर न ओटीपी आया और न ही मैसेज. उन्होंने कोई हस्ताक्षर भी नहीं किया, इसके बावजूद डुमरा निवासी व्यवसायी श्याम सुंदर साव के नेहरू चौक हरिना स्थित बैंक ऑफ इंडिया की बाघमारा शाखा के एकाउंट से 19 हजार रुपए गायब हो गए. इसकी लिखित शिकायत उन्होंने बरोरा पुलिस से की है. व्यवसायी का कहना है कि 1 जुलाई को किसी ने अवैध तरीके से उनके एकाउंट से दस हजार की निकासी कर ली. ठीक इसके तीन दिन बाद 4 जुलाई को फिर से किसी ने मेरे एकाउंट से 9 हजार रुपए की निकासी कर ली. दोनों बार अवैध निकासी के दौरान न ही मेरे मोबाइल पर ओटीपी आया और न ही मैसेज.  बिना हस्ताक्षर के ही एकाउंट से पैसे की निकासी कर ली. उन्होंने बताया कि ज़ब वे 5 जुलाई को बैंक अपना एकाउंट चेक करने गए तो पता चला कि उनके एकाउंट से दो बार किसी ने अवैध तरीके से निकासी कर ली है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-collision-between-maruti-brezza-and-tempo-at-rahul-chowk-in-katras/">धनबाद:

कतरास के राहुल चौक पर मारुति ब्रेजा व टेम्पो में टक़्कर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही