Search

धनबाद : अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं,  11 को हल्की बारिश संभव

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल तप रहा है. भीषण गर्मी से आम जनजीवन परेशान है. जिले का अधिकतम तापमान 3 जून से लगातार 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस पर है. शहर में 7 जून को तीखी धूप खिली. उमस भरी गर्मी ने काफी परेशान किया. दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. कर्फ़्यू जैसा नजारा दिखा. धूप की वजह से इक्का-दुक्का लोग गमछा, टोपी व दुपट्टा से मुंह ढंक कर सड़कों पर नजर आए. मौसम विभाग की मानें, तो जिलावासियों को अगले तीन-चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है. तापमान और बढ़ सकता है. दो दिन बाद अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 11 जून को धनबाद सहित राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बरिश की संभावना जताई है.

अगले 4 दिनों तक ऐसा रहेगा तापमान

तिथि      अधिकतम      न्यूनतम 08 जून         43           29 09 जून         44           29 10 जून         44           30 11 जून         44           30 यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jmm-stops-work-of-gta-outsourcing-loss-of-lakhs/">धनबाद

: झामुमो ने जीटीए आउटसोर्सिंग का कामकाज किया ठप, लाखों का नुकसान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp