Search

 
 
 

धनबाद : रोड नहीं तो वोट नहीं, सांसद-विधायक गांव आकर करें बात

 

टुंंडी में ढोल-नगाड़े के साथ ग्रामीणों ने निकाला जुलूस, लगे मुर्दाबाद के नारे

Tundi (Dhanbad) : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के टुंडी खाखुडीह के लोगों ने बुधवार को स्थानीय सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व टुंडी विधायक मथुरा महतो के विरोध में जोरदार जुलूस निकाला. ढोल-नगाड़ा बजाते हुए सांसद, विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों ने साफ कह दिया कि यहां रोड नहीं, तो वोट भी नहीं मिलेगा. जुलूस में शामिल ग्रामीणों ने गांव के कई इलाकों का भ्रमण भी किया. जुलूस में महिलाओं की संख्या काफी थी. ग्रामीणों में सड़क को लेकर काफी आक्रोश देखा गया. सांसद व विधायक को गांव आकर इस मसले पर बात करने की चेतावनी दी गई. खाखुडीह के लोगों ने बताया कि गांव में सड़क नहीं है. वे लोग पगडंडियों से ही आना-जाना करते हैं. दर्जनों बार जनप्रतिनिधियों की चौखट पर हाजिरी देकर सड़क बनाने की गुहार लगाई. कहा कि हर बार चुनाव में भोले-भाले ग्रामीणों को नेता ठगते हैँ. हर बार कहा जाता है कि यहां अब सड़क बना दी जाएगी. लेकिन चुनाव खत्म होते ही वादे भूल जाते  हैं और खुद को ठगा  महसूस करते हैं. इस कारण गांव के लोगों ने इस बार वोट बहिष्कार करने का ऐलान किया है.

गैस सिलेंडर लेकर विरोध का विडियो वायरल

गिरिडीह लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व सांसद सीपी चौधरी के विरोध में इन दिनों वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं. तोपचांची क्षेत्र के लोगों के बीच एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें गैस सिलेंडर के साथ खड़े युवक भाजपा नेताओं का विरोध कर रहे हैं और जयराम महतो के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं. वीडियो में भाजपा के नेताओं का वाहन और उस पर सवार लोग भी साफ दिखाई दे रहे हैं. भाजपा के समर्थक भी झंडा फहराते नजर आ रहे हैं. दोनों के समर्थकों के आमने-सामने होने जैसे हालात दिख रहे हैं. बाद में भाजपा नेताओं का वाहन वहां से गुजर जाता है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/pro-sukumar-mishra-will-create-world-class-engineers-in-dhanbad/">

प्रो. सुकुमार मिश्रा धनबाद में गढ़ेंगे विश्वस्तर के इंजीनियर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही