Search

 
 
 

धनबाद : बाल विकास की महिला अनुबंध कर्मियों को 10 माह से वेतन नहीं, डीसी से गुहार

 
Dhanbad : धनबाद जिला बाल विकास कार्यालय की महिला अनुबंध कर्मियों का पिछले 10 महीने का वेतन बकाया है. पैसे के अभाव में आर्थिक तंगी झे लरही हैं. बकाये वेतन का भुगतान और स्थाईकरण की मांग को लिए महिला कर्मियों ने 24 जनवरी को डीसी से मिलकर ज्ञापन सौंपा. महिलाओं ने बताया कि वर्ष 2005 में समाज कल्याण विभाग ने बहाली निकाली थी. लिखित परीक्षा और साक्षत्कार के माध्यम से जिला स्तर पर उनकी नियुक्ति हुई थी. तब से वे लगातार अपनी सेवा दे रही हैं. लेकिन पिछले 10 माह से  मानदेय रोक दिया गया है, जबकि इसी विभाग में अनुबंध पर रखे गए लिपिक, सहायक, लेखापाल को मानदेय दिया जा रहा है. पूछने पर विभाग के अधिकारी कहते हैं कि अभी आपलोगों का फंड नहीं आया है, आने पर भुगतान होगा. महिला कर्मियों ने कहा कि वर्ष 2013 में राज्य सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से बहाली निकाली थी. नई प्रवेक्षिकाओ की स्थाई नियक्ति कर दी गई, लेकिन करीब 9 साल बाद भी उनका समायोजन नहीं हुआ. यह नियमों के खिलाफ है. सरकार को चेतावनी दी  कि यदि मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो वे उग्र आंदोलन छेड़नों को बाध्य होंगी. मौके पर लीला रवानी, विनीता कुमारी, सुनीता कुमारी, सोना कुमारी, शकुंतला देवी आदि मौजूद थीं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-demonstration-of-animal-husbandry-employees-demanding-payment-of-incentives/">

धनबाद : प्रोत्साहन राशि भुगतान की मांग को लेकर पशुपालन कर्मचारियों का प्रदर्शन  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही