Search

 
 
 

धनबाद : केशलपुर कॉलोनी के घरों में 15 दिनों से पानी नहीं, फूटा महिलाओं का गुस्सा

 

हाजरी घर व फिल्टर प्लांट में किया हंगामा

Katras : बीसीसीएल एरिया चार केशलपुर कोलियरी की श्रमिक कॉलोनी में पिछले करीब 15 दिनों से जलापूर्ति ठप है. इस भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने से कॉलोनीवासी काफी परेशान हैं. आक्रोशित महिलाओं ने बुधवार को ‌कोलियरी के हाजरी घर व फिल्टर प्लांट में जमकर हंगामा किया. हाजरी घर के प्रबंधक नागदेव यादव को महिलाओं ने खूब खरी-खोटी सुनाई. महिलाओं ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अविलंब जलापूर्ति कराने की मांग की. महिलाओं ने बताया कि करीब 15 दिनों से हमलोगों के आवासों में जलापूर्ति नहीं हो रही है. इस गर्मी में उन्हें सुबह से ही पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. दूर- दराज से पानी लाकर किसी तरह काम चला रही हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो अधिकारियों को बंधक बनाकर महिलाएं कोलियरी परिसर में धरना पर बैठेंगी. इधर, प्रबंधक नागदेव यादव ने बताया कि कुछ जगहों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है. उसे जल्द दुरुस्त कर समस्या का समाधान किया जाएगा. प्रदर्शन में सरिता देवी, बानी देवी, कृष्णा देवी, वीणा देवी, सुनीता देवी, सोखोदि हेम्ब्रम, लक्ष्मी देवी, नूनी देवी, शीला देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-general-observers-inspected-evm-dispatch-and-receiving-center/">बोकारो

: सामान्य प्रेक्षकों ने ईवीएम डिस्पैच व रिसिविंग सेंटर का किया निरीक्षण 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही