Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नोबा ने बालिका विद्यालय में लगाई सैनिटरी पैड वेडिंग मशीन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  नेतरहाट ओल्ड ब्यॉज एसोसिएशन (नोबा) और भारतीय स्टेट बैंक आरबीओ धनबाद रूरल द्वारा गोविंदपुर स्थित सेठ सुखीराम बालिका मध्य विद्यालय में सैनिटरी पैड वेडिंग मशीन एवं इंसीनरेटर मशीन का लोकार्पण किया गया. लोकार्पण बैंक के रीजनल मैनेजर अरुण कुमार और नेतरहाट विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने किया. डॉ उमेश ने बताया कि नोबा जीएसआर ने कई संस्थाओं के साथ मिलकर देश के विभिन्न राज्यों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने का अभियान चलाया है. उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक मानव संसाधन ज्योति लाल एवं प्रबंधक सुप्रिया चंचल, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार, एसबीआई की संगीता, रूबी, रजनी और नोबा जीएसआर के प्रतिनिधि डॉ प्रशांत कुमार, अमरेश भारती एवं इलियास अंसारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही