Search

 
 
 

धनबाद : इंडियन स्वच्छता लीग अंतर्शहर प्रतियोगिता के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी

 

नगर निगम 17 सितंबर को मनाएगा सेवा दिवस, डैशिंग धनबाद के थीम पर होगा कार्यक्रम

Dhanbad: केंद्र सरकार प्रायोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत इंडियन स्वच्छता लीग अंतर्शहर प्रतियोगिता 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगी. नगर निगम कल 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाएगा. डैशिंग धनबाद के थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. विभिन्न कार्यक्रम के लिए अलग अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं. 17 सितंबर को बरटांड़ स्थित नगर निगम के वर्क शॉप में सुबह साढ़े 11 बजे से कार्यक्रम के लिए सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू,  नगर प्रबंधक शब्बीर आलम को नोडल अधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है. 22 सितंबर को सूर्य मंदिर कतरास में कार्यक्रम के लिए सहायक नगर आयुक्त अंकित गुप्ता, नगर प्रबंधक शब्बीर आलम एवं नगर प्रबंधक विकास मंडल, 24 सितंबर को चिल्ड्रेन पार्क झरिया के कार्यक्रम के लिए सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक एवं नगर प्रबंधक शब्बीर आलम, 27 सितंबर को नेहरू पार्क छाताटांड़ में कार्यक्रम के लिए सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक व नगर प्रबंधक रजनीश लाल, 30 सितंबर को बिरसा मुंडा पार्क सिंदरी में कार्यक्रम के लिए सहायक नगर आयुक्त सारजेन मरांडी व नगर प्रबंधक विकास चंद्रा को व 2 अक्टूबर को गोल्फ ग्राउंड में कार्यक्रम के लिए सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू, नगर प्रबंधक शब्बीर आलम व रणधीर वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही