Dhanbad : धनबाद की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा की उपस्थिति में मंगलवार को धनबाद लोकसभा सीट पर हुए सभी 28 नामांकन पत्रों की जांच की गई. इस मौके पर उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि मौजूद थे. जांच में तीन प्रत्याशियों हीरालाल शंखवार, नारायण गिरी व गौतम कुमार महतो का नामांकन जरूरी कागजात के अभाव में रद्द कर दिया गया. डीसी ने बताया कि नौ मई को दिन के तीन बजे तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है. धनबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान 25 मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा. नामांकन पत्रों की जांच में सामान्य प्रेक्षक अनूप खिनची, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, आरओ सेल के नोडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-ajsu-leaders-paid-tribute-to-binod-babu-by-wearing-shoes-people-in-anger/">धनबाद
: भाजपा-आजसू नेताओं ने जूता पहन बिनोद बाबू को दी श्रद्धांजलि, लोगों में उबाल [wpse_comments_template]
: भाजपा-आजसू नेताओं ने जूता पहन बिनोद बाबू को दी श्रद्धांजलि, लोगों में उबाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment