Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 29 से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

डीडीसी सन्नी कुमार ने बताया कि नामांकन के दौरान समाहरणालय परिसर के आसपास अनावश्यक भीड़ पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. प्रत्येक उम्मीदवार के साथ अधिकतम पांच व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही धनबाद जिला प्रशासन चुनावी प्रक्रिया में चुट गया है. पूरे राज्य में एक ही चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा. नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी को शुरू होगी और 4 फरवरी तक चलेगी. नामांकन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बार धनबाद नगर निगम के मेयर, वार्ड पार्षद तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों का नामांकन पत्र समाहरणालय भवन में भरे जाएंगे. इसे देखते हुए परिसर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है.


प्रशासन ने नामांकन के लिए समाहरणालय में अलग-अलग कमरों में व्यवस्था की है. एक-एक कमरे में पांच-पांच वार्डों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए समाहरणालय के फर्स्ट फ्लोर पर नामांकन की व्यवस्था की गई है. वहीं, वार्ड संख्या 1 से 5 के लिए ग्राउंड फ्लोर का कमरा नंबर 1, वार्ड 6 से 10 के लिए कमरा नंबर 2 , वार्ड 11 से 15 के लिए फर्स्ट फ्लोर पर कमरा नंबर 8 , वार्ड 16 से 21 के लिए ग्राउंड फ्लोर पर कमरा नंबर 4 को नामांकन कक्ष बनाया गया है.

 

डीडीसी सन्नी कुमार ने बताया कि नामांकन के दौरान समाहरणालय परिसर के आसपास अनावश्यक भीड़ पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. प्रत्येक उम्मीदवार के साथ अधिकतम पांच व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी. पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. किसी भी तरह की अव्यवस्था या आचार संहिता उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों से चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही